Uttarakhand News

टेंशन की बात! BJP के प्रचार को लालकुआं पहुंचे थे शिवराज सिंह चौहान, अब निकले कोरोना पॉजिटिव

Ad

लालकुआं: बीते दिनों प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई। लेकिन मतदान के ठीक दूसरे ही दिन एक चिंताजनक खबर खासकर लालकुआं के लिए सामने आई है। दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) कोरोना संक्रमित निकले हैं। वे कुछ दिनों पहले उत्तराखंड में भाजपा के लिए चुनावी प्रचार कर रहे थे। शिवराज सिंह चौहान ने लालकुआं (Lalkuan) में भी जनसंपर्क और जनसभा की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उत्तराखंड भाजपा (Uttarakhand BJP) में हड़कंप मच गया है। हुआ ये कि बीते दिन मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर (twitter) पर खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह एहतियात बरतते हुए आइसोलेट (isolate) हो गए हैं। साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि उनके सम्पर्क में आए सभी लोग अपना कोविड टेस्ट (Covid test) जरूर करवा लें। गौरतलब है कि वह उत्तराखंड चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे थे।

इस रोल को निभाने के लिए शिवराज सिंह चौहान कई बार उत्तराखंड में प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। शिवराज सिंह चौहान प्रचार के लिए पौड़ी के श्रीनगर, उधम सिंह नगर के काशीपुर और बाजपुर विधानसभा में भी गए थे। यहां उन्होंने कई सारे कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान 11 फरवरी को लालकुआं भी पहुंचे थे। जहां उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी मोहन बिष्ट (Lalkuan BJP Candidate Mohan Bisht) के लिए वोट मांगे थे।

शिवराज सिंह चौहान ने लाल कुआं पहुंचकर पहले भाजपा के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के पक्ष में पदयात्रा की। जनसंपर्क के बाद एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया। अब उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने से ना सिर्फ लालकुआं में भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि आमजनों में भी हड़कंप है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवराज सिंह चौहान ने लोगों के बीच जाकर भाजपा के उम्मीदवार के लिए वोट मांगे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top