Uttarakhand News

लोहाघाट के शोभित बने वायु सेना में ऑफिसर, बेटे की कामयाबी पर आप भी दीजिए बधाई

Ad

चंपावत: भारतीय सेना का हिस्सा बनकर उत्तराखंड के युवा राज्य का नाम रोशन करें और उस बात पर मोहर लगा रहे हैं कि पहाड़ में युवाओं का जन्म भारतीय सेना में शामिल होने के लिए होता है ,तभी तो औसतन हर घर का एक बेटा देश की सेवा कर रहा है। चंपावत जिले से अच्छी खबर सामने आई है लोहाघाट के रहने वाले शोभित मेहता भारतीय वायु सेना में अफसर बने हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad

एएफटीसी बेंगलौर में शनिवार सम्पन्न पासिंग आउट परेड में शोभित सहित 106 कैडेट कमीशन पास हुए। शोभित बाराकोट ब्लॉक के चाक रेगड़ू के रहने वाले हैं।शोभित ने हाईस्कूल ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट और इंटर इंसपिरेशन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी से किया। इसके बाद उन्हें आईआईआईटी रांची में दाखिला मिल गया।

शोभित के पिता लक्ष्मण सिंह मेहता और माँ मीना मेहता टीचर हैं। शोभित के दादाजी भी शिक्षक थे। शोभित बचपन से ही वायु सेना का हिस्सा बनाना चाहते थे और वह अपने लक्ष्य की ओर हमेशा से केंद्रित रहे। शोभित के वायु सेना में अफसर बनने के बाद उनके गांव और उनके शिक्षक उन्हें बधाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top