Uttarakhand News

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, दो पूर्व विधायकों ने दिया इस्तीफा

Ad

 देहरादून: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दो पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़ दी है।गंगोत्री विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण तो वही पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक मालचंद ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसे कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही इनकी बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कांग्रेस एक तरफ उत्तराखंड में वापसी की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर उसके पुराने साथी पार्टी से दूरी बना रहे हैं। साल 2014 और 2019 में कांग्रेस ने उत्तराखंड में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीती थी। 2024 में पार्टी उत्तराखंड में सूखे को खत्म करने की तैयारियों में जुटी है लेकिन पुराने साथियों का पार्टी छोड़ना कही ना कही पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top