National News

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में शूटआउट, गैंगस्टर गोगी समेत 3 की मौत

Ad

नई दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में शूटआउट हुआ है। इस घटना से पूरा कोर्ट दहल उठा है। यहां गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को शुक्रवार दोपहर पेशी के लिए लाया जा रहा था तभी हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में जितेंद्र गोगी मारा गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जवाबी कार्रवाई में हमलावरों को भी मार गिराया। शूटआउट में 3 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। इनमें से एक जितेंद्र गोगी है। हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली पुलिस की के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम कोर्ट में पेश करने के लिए जितेंद्र को लेकर गई थी। पुलिस का कहना है कि कोर्ट रूम में विरोधी गैंग ने जितेंद्र को गोली मारी। स्पेशल सेल के जवानों ने जवाबी फायरिंग की और हमलावर मारे गए। स्पेशल सेल की टीम सादी वर्दी में गेट पर खाड़ी थी, जैसे ही इन दोनों शूटर ने जितेंद्र को गोली मारी स्पेशल सेल के जवानों ने दोनों को एनकाउंटर में मार गिराया। कोर्ट में करीब 30- से 40 राउंड फायरिंग हुई है। स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सुबह इंफॉर्मेशन मिली थी कि गोगी की पेशी में हमला हो सकता है। इसलिए पुलिस ने पहले ही तैयारी कर रखी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top