Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की श्रेया बोरा ने बनाई टॉप-5 में जगह, 98.2 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप मारा

Ad

हल्द्वानी-आर्यमान विक्रम बिरला कॉलेज हल्द्वानी की छात्रा श्रेया बोरा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है।  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष एवं सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं में इंजीनियर रणजीत सिंह बोरा की पुत्री ने जिले में भी टॉप फाइव में स्थान बनाया है । श्रेया की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

आर्यमान विक्रम बिरला कॉलेज हल्द्वानी की छात्रा श्रेया बोरा को अंग्रेजी में 97, इकोनॉमिक्स में 99, फिजिकल एजुकेशन में 98, बिजनेस स्टडीज में 100, अकाउंटेंसी में 97 अंक मिले हैं। श्रेया ने जहां एक ओर अपने माता-पिता, गुरुजनों, स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top