Health

प्रभारी स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने समस्त डीएम और सीएमओ को लिखा सख्त पत्र… डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर की चिंता व्यक्त

Ad

उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसको देखते हुए प्रभारी सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने सभी जिला अधिकारियो व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सख्त पत्र लिखा है।। दरअसल प्रभारी सचिव स्वास्थ्य ने 25 जुलाई को भी डेंगू की रोकथाम को लेकर समस्त जनपदों को दिशा निर्देश जारी किए गए थे लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारियों की हीला हवाली के चलते राज्य में डेंगू के मामलों में इजाफा हुआ है जिसको खुद प्रभारी सचिव स्वास्थ्य ने गंभीरता से लेते हुए सख्त पत्र लिखते हुए जागरूकता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।। इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों से 2 कार्य दिवस में डेंगू संबंधित समस्त सूचना भी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए है।।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top