Udham Singh Nagar News

सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत की खबर सुनकर टूटे परिजन

File Photo
Ad

रुद्रपुर: एक दुखद खबर ऊधमसिंहनगर जनपद से सामने आई है। जहां भूरारानी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सिडकुल कर्मी की मौत हो गई है। खबर मिलते ही परिजन टूट गए हैं। फिलहाल पुलिस वाहन को तलाश रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बीती रात वार्ड नंबर 14 सुभाष कॉलोनी और हाल शारदा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सिडकुल कर्मी (चालक) जगमोहन सिंह पुत्र सुखराज सिंह भूरारानी की ओर जाते समय सिटी वन गेट नंबर एक के पास हादसे का शिकार हो गया।

दरअसल अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर आकर उसे अस्पताल तो पहुंचाया मगर तब तक उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। कोतवाल विक्रम राठौर का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top