National News

बड़ी खबर: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

बड़ी खबर: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता और बिग बॉस विजेता सिद्धर्थ शुक्ला का निधन हो गया है। गुरुवार को हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। इसकी पुष्टि मुंबई के कपूर अस्पताल ने की है।

ADVERTISEMENTS Ad

40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं। लेकिन सुबह वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल द्वारा बाद में पुष्टि की गई है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है।

टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था। वह अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने हर घऱ में जगह बना ली थी।

कूपर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”उन्हें कुछ समय पहले मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।” पीटीआई के अनुसार, पता चला है कि शुक्ला को सुबह जोरदार दिल का दौरा पड़ा। वह अपनी मां और दो बहनों को पीछे छोड़ गए हैं।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला ‘हम्प्टी शर्मा के दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अभिनेता को आखिरी बार एकता कपूर के लोकप्रिय सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ में देखा गया था जिसमें उन्होंने ‘अगस्त्य’ की भूमिका निभाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top