Udham Singh Nagar News

Sidhu Moose Wala Murder: ऊधमसिंह नगर निवासी युवक ने बनाए हत्याराेपितों के फर्जी पासपोर्ट

Ad

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर नया अपडेट सामने आया है। साजिशकर्ताओं के फर्जी पासपोर्ट ऊधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म के मूल निवासी राहुल सरकार ने बनाए थे। पुलिस ने उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। राहुल की गिरफ्तारी के बाद से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं ने जन्म ले लिया है। राहुल का परिवार खेतीबाड़ी से जुड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उसके पिता शक्तिफॉर्म में अकेले रहते हैं। राहुल अपने परिवार के साथ 25 साल पहले दिल्ली चला गया था। हालांकि परिवार ऊधमसिंह नगर आता रहता था। वहीं करीब 10 साल पहले उसके पिता शक्तिफॉर्म वापस लौट आए थे और अकेले रहने लगे। राहुल चार भाई बहन है। जानकारी के मुताबिक राहुल की करीब 4 साल पहले रुद्रपुर निवासी युवती से शादी हो गई थी। वह दिल्ली में किराए के घर में रहता है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर लगातार गिरफ्तारी हो रही है। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों अंकित सेरसा और सचिन चौधरी को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी मूसेवाला की हत्या में शामिल थे और इसलिए उनसे पूछताछ की आवश्यकता है।

पंजाब पुलिस ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं। दोनों दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे, जिसने उन्हें एक अलग मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। वहीं मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड बनकर उभरे गोल्डी बराड़ ने एक टीवी चैनल को भेजे अपने वीडियो संदेश में दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला को मारने का उसे कोई अफसोस नहीं है क्योंकि मूसेवाला ने उसके भाई जैसे साथी विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top