Nainital-Haldwani News

नैनीताल: होली के दिन साली ने जीजा को किया घायल, सिर पर मारी दी ईंट

Ad

नैनीताल: होली के दिन नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में पारिवारिक विवाद सामने आया। साली ने जीजा को घायल कर दिया। पत्नी की बहन ने जीजा के सिर पर ईट मार दी। इसके बाद घायल कोतवाली पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की । उसने कोतवाली में शिकायती पत्र भी दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल मल्लीताल स्थित सात नंबर क्षेत्र निवासी विकास व उसकी पत्नी किराए के मकान में रहते है। साली भी उनके साथ ही रहती है। होली के दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर साली ने जीजा के सिर पर ईट से हमला कर दिया। जीजा को तुरंत बीडी पांडे हॉस्पिटल ले जाया गया और डॉ. हाशिम अंसारी द्वारा उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि युवक द्वारा साली के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top