Uttarakhand News

उत्तराखंड बड़ी खबर: JE/AE परीक्षा में धांधली, एसआईटी को मिली कामयाबी

Ad

देहरादून: राज्य में पेपर लीक मामला गर्माया हुआ है। वहीं लगातार गिरफ्तारी का सिलसिला भी जारी है। पटवारी परीक्षा के बाग लोक सेवा आयोग की जेई और एई परीक्षा में भी धांधली हुई। इस प्रकरण में हरिद्वार एसआईटी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही अभियुक्तों के पास से सात लाख रुपए की अवैध अर्जित नगदी और विभिन्न बैंकों के ब्लैंक चेक भी बरामद हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर 3 फरवरी को कनखल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पर हरिद्वार एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए जेई और एई परीक्षा पेपर लीक मामले लोक सेवा आयोग अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top