Uttarakhand News

सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड धामी सरकार में मंत्री

Ad

सितारगंज: उधमसिंहनगर की सितारगंज विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने सौरभ बहुगुणा को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बता दें कि पदभार कुछ दिनों में बांटे जाएंगे। गौरतलब है कि सौरभ बहुगुणा साल 2017 से सितारगंज के विधायक हैं। इस बार उन्होंने 13 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। पुष्कर सिंह धामी को भाजपा। ने सीएम बनाया है। उन्होंने भी कुछ देर पहले शपथ ले ली है। बता दें कि धामी के सीएम घोषित होने के बाद से ही ये माना जा रहा था कि कैबिनेट में कई नए नाम शामिल हो सकते हैं। इसी कड़ी में सौरभ बहुगुणा को मंत्री बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि सौरभ पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के पुत्र हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top