Nainital-Haldwani News

काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में पहले से ज्यादा यात्री करेंगे सफर

Ad

Train: Uttarakhand: Haldwani: Dehradun: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एवं 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस गाड़ियों के आई.सी.एफ. रेक को आधुनिक एल.एच.बी. रेक से बदला जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ये गाड़ियाँ आधुनिक एल.एच.बी. रेक से चलाई जायेंगी तथा यात्रियों की सुविधा हेतु इन गाड़ियों में अतिरिक्त कोच भी निम्नवत बढ़ाये जायेंगे।

फलस्वरूप 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस में 03 जुलाई,2025 से रामनगर से तथा 04 जुलाई,2025 से आगरा फोर्ट से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 17 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

इसी प्रकार 12092/12091 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में 01 जुलाई,2025 से

काठगोदाम एवं देहरादून से संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 10 तथा वातानुकूलित कुर्सीयान के 03 कोचों सहित कुल 15 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top