Nainital-Haldwani News

मुखानी में तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली लाखों की स्मैक

Ad

Haldwani News:हल्द्वानी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पुलिस एक के बाद एक तस्करों को जेल भेज रही है। मुखानी पुलिस और एसओजी को बडी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से पुलिस ने लाखों रुपए की स्मैक बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखों की अवैध स्मैक पकड़ी है। तस्कर के पास से 103 ग्राम स्मैक मिली है। वो खुद स्मैक का सेवन करता था। आरोपी विजय सिंह नेगी मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला है, जो इन दिनो हल्द्वानी में किराए पर रह रहा था।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि नैनीताल पुलिस आगे भी नशे के खिलाफ अभियान को जारी रखेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top