Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में स्मार्ट गैरेज की सेवा,99 रुपए से शुरू होगी आपकी बाइक-स्कूटी की सर्विस

Ad

हल्द्वानी: दुपहिया वाहन चलाने वालों को अब स्मार्ट सर्विस की सुविधा स्मार्ट गैरेज देगा। लालडांठ बाइपास मार्ग पर स्मार्ट गैरेज भी सेवा शुरू हो गई है। स्मार्ट गैरेज में स्कूटी और बाइक की सर्विस 99 रुपए से शुरू है। पूरे भारत में 100 स्मार्ट गैरेज सेंटर खुलने वाली कंपनी स्मार्ट गैरेज ने हल्द्वानी में उत्तराखंड में पहला सर्विस सेंटर शुरू किया है। सर्विस सेंटर में आधुनिक तकनीक से सभी ब्रांडों की बाइक, स्कूटी की सर्विस की जाती है। स्मार्ट गैरेज एजेंसी संचालक पंकज भट्ट ने बताया हम कम रुपए में लोगों को सर्विस दे रहे हैं। इसके अलावा पीकअप की सुविधा है जो वाहन मालिक का वक्त बचाएगी। ग्राहक अपनी बाइक व स्कूटी की सर्विस लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके इलावा स्मार्ट गैरेज कंपनी के फ्रेंचाइजी मैनेजर कुलदीप रावत ने बताया कि स्मार्ट गैरेज बाकी सर्विस सेंटर से इसलिए अलग है क्योंकि यहां कम रेट्स में बेहतर सर्विस दी जाती है। इसके साथ ही स्मार्ट गैरेज अपने पार्ट्स में वारंटी देने वाली देश की एकमात्र कंपनी है, यदि सर्विस के दौरान आप स्मार्ट गैरेज कंपनी का पार्ट्स लग जाते हैं तो किसी भी तकनीकी दिक्कत के लिए उसकी वारंटी आपके काम आएगी जबकि और कोई कंपनी यह वारंटी नहीं देती।

दो पहिया वाहन की सर्विस क्षेत्र में अपना नाम कमा चुके स्मार्ट गैरेज के कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अब दुपहिया वाहनों के बाद स्मार्ट गैरेज 4 पहिया वाहन और जेसीबी तक सर्विस क्षेत्र में कदम उठाने जा रही है उन्होंने कहा कि हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र के बाइक स्वामियों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है कि वह स्मार्ट गैरेज में आधुनिक तकनीक से अपनी बाइक की बेहतर सर्विस कर लाभ उठा सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए 8588856659 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top