Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीवासियों के लिए खबर, आपको अब स्मार्ट मीटर से मिलेगा पानी, रेट पढ़ें

Ad

हल्द्वानी: स्मार्ट बनने की राह पर चल रहे हल्द्वानी के लिए एक और जरूरी खबर सामने आई है। हल्द्वानीवासियों को अब पानी की सप्लाई स्मार्ट तरह से की जाएगी। स्मार्ट तरीके का मतलब है स्मार्ट मीटर…जी हां, अब कुसुमखेड़ा की तरह ही हल्द्वानी के लोगों को स्मार्ट मीटर से पानी मिल सकेगा। इस खबर के अंत तक आपको उक्त जानकारी के कई महत्वपूर्ण तथ्य मिलेंगे, इसलिए आगे पढ़िए…

ADVERTISEMENTS Ad

विदित हो कि, हल्द्वानी की पांच हजार से अधिक आबादी को गौला की मदद से पानी दिया जाता था। आबादी बढ़ी तो फरवरी 2020 में 12 करोड़ की लागत से विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत पेयजल योजना का काम शुरू हो गया। अब नलकूप, पंप हाउस, 32 किमी लाइन बिछाने के बाद जल निगम ने आधे घरों को कनेक्शन देकर सप्लाई शुरू कर दी।

ऐसे में हुआ यूं कि जल निगम और जल संस्थान द्वारा अलग अलग बार एक ही व्यक्ति को बिल दिया गया। ऐसे मामले सामने आने के उपरांत बीती एक अप्रैल 2023 को जल संस्थान द्वारा फ्रेंड्स कालोनी के नलकूप समेत आपूर्ति व्यवस्था जल निगम को हस्तांतरित कर दी गई। अब अन्य लोगों को भी स्मार्ट मीटर से 14.69 रुपये प्रति किलोलीटर के हिसाब से बिल का भुगतान करना होगा।

जानकारी के अनुसार लोगों को चार महीने में स्मार्ट मीटर के तहत रीडिंग के आधार पर बिल चुकाना होगा। इधर, जल निगम विश्व बैंक परियोजना के सहायक अभियंता वाईएस रावत ने जानकारी दी और बताया कि पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। कई जगह स्मार्ट मीटर लगे हैं, बाकी जगह लगाए जाएंगे। उपभोक्ता जरूरत के हिसाब से पानी खर्च करेंगे, जिससे उनकी भी बचत होगी और पानी भी बचेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top