Nainital-Haldwani News

वीडियो: स्मार्ट नैनीताल पुलिस का सूचना देने के लिए डिजिटल हथियार, सैलानियों को मिलेगी मदद

Ad

हल्द्वानी:नैनीताल साल भर से गर्मियों में सैलानियों का इंतजार करता है। गर्मियों में देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी नैनीताल घूमने आते है। सरोवर नगरी की खूबसूरती उन्हें अपना बना लेती है। इस सीजन भी ऐसा ही हो रहा है। नैनीताल में रिकॉर्ड सैलानी पहुंचे हैं। आलाम ये है कि नैनीताल में किसी भी होटल में जगह नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

नैनीताल पहुंचने वाले सैलानियों को रोका जा रहा है क्योंकि नगर में भी जगह नहीं है। इस मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट ने भी पुलिस को निर्देश दिए कि नैनीताल के फुल होने की स्थिति में सड़कों को बंद किए जाए। नैनीताल भवाली मार्ग को बंद कर दिया गया है और सैलानियों को पास की अन्य जगहों को घूमने के लिए कहा जा रहा है।

सैलानियों को जानकारी देने के लिए स्मार्ट नैनीताल की पुलिस ने डिजिटल हथियार को अपना साथी बनाया है।पर्यटन सीजन में जिला प्रशासन ने नई पहल की शुरुआत की है। नैनीताल जाने वाले पर्यटकों को पार्किंग की सूचना देने के लिए काठगोदाम थाने से पहले डिजिटल बोर्ड लगाया गया है। इस बोर्ड के जरिए सैलानियों को नैनीताल में भीड़ और उसकी पार्किंग की स्थिति जानने को मिलेगी।नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की सुगमता के लिए प्रशासन ने यह नया कदम उठाया है। डिजिटल बोर्ड लोगों को पहले ही सूचना देगा और वो  जाम के झाम में नही फसेंगे पर्यटक।

https://youtu.be/0Z2QUEgGUhc

ADVERTISEMENTS Ad
To Top