Dehradun News

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम इंडिया का चयन, उत्तराखंड की स्नेह राणा की हुई वापसी

Ad

देहरादून: क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखाने वाली भारतीय टीम की ऑफस्पिन ऑल राउंडर स्नेह राणा ने बर्मिंघम में 29 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम मेन वापसी कर ली है। उत्तराखंड की स्नेह राणा ने पांच साल के अंतराल के बाद 2021 में टीम में वापसी की थी। मगर हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें आराम दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

स्नेह राणा ( Sneha rana uttarakhand) के लिए साल 2021 शानदार रहा। उन्होंने पांच साल बाद टीम में वापसी की और इंग्लैंड दौरे पर इतिहास रच किया। ब्रिस्टल टेस्ट में स्नेह राणा ( sneh rana history in england) ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया और भारत को हार से बचाया।

इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया था। इसके अलावा रेलवे को घरेलू टूर्नामेंट में चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम रोल निभाया था। हाल ही में विश्व कप में भी स्नेह राणा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब उनका चयन कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुने जाने वाले भारतीय दल में हो गया है। बता दें कि यह पहली बार होगा जब कॉमनवेल्थ गेम्स में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे।

भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया सपना भाटिया (विकेट कीपर), यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top