Uttarakhand News

गज़ब मौसम: नैनीताल में गिरे बर्फ के फाहे…नए साल से पहले होगी बर्फबारी!

Ad

नैनीताल: कोविड की वजह से सरोवर नगरी में भले ही नए साल के जश्न को लेकर कई सवाल हैं। मगर नए साल का जश्न इस बार पहले से अच्छा हो सकता है। दरअसल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक थर्टी फर्स्ट से पहले नैनीताल में बर्फबारी हो सकती है । इस की ओर ज्यादा उम्मीद रविवार को तब बढ़ गई जब नैनीताल में बर्फ के फाहे गिरे।

ADVERTISEMENTS Ad

बीती शाम को नैनीताल में बर्फ के फाहे यानी बर्फ के कण गिरे। जिससे मौसम में ठंडक और ज्यादा बढ़ गई। इस बीच सैलानियों की भीड़ भी नैनीताल में अत्याधिक रही। जिस कारण कई बार सरोवर नगरी में जाम भी लगा। हालांकि बर्फ के ये फाहे कुछ ही मिनट गिरे। पेड़ों की शाखाएं बर्फ के फाहों से लकदक हो गई हैं। बाद में मौसम साफ हो गया।

हल्द्वानी के मौसम की बात करें तो रविवार का दिन सिर्फ एक तरह का नहीं रहा। पूरा दिन मौसम करवट बदलता रहा। जहां सुबह होने के बाद आसमान में धूप खिलती हुई दिखी तो वही बीच में रुक-रुक कर बादल भी छाते रहे। धूप सेंकने घर से बाहर या छतों पर निकले लोग बादलों के घेरे से परेशान भी हुए। शाम होते-होते हल्द्वानी में भी ठंड बढ़ गई।

पर्यटकों का दबाव बढ़ा तो सुबह से मालरोड, तल्लीताल और मल्लीताल क्षेत्र में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। बहरहाल मौसम विभाग की माने तो दिसंबर में ही बर्फबारी हो सकती है। अगर बर्फबारी होती है तो नैनीताल आने वाले पर्यटकों को मौसम का खासा लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। हालांकि बर्फबारी से ठंड भी और ज्यादा बढ़ जाएगी।

शहर : न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

हल्द्वानी : 05

मुक्तेश्वर : 0.4

नैनीताल : 03

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top