Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: सास और पत्नी को मारने के बाद सोनू ने की आत्महत्या, निशू तुम्हारे पास आ रहा हूं…

Ad

Udham Singh Nagar: जसपुर में डबल मर्डर ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आरोपी ने सुसाइड कर लिया है। पत्नी और सास को मारने के बाद सोनू फरार चल रहा था। उसका शव गाजियाबाद में रेललाइन पर मिला। सोनू की मौत का कारण पुलिस ट्रेन से कटना मान रही है। सोनू का शव मंगलवार सुबह पांच बजे यूपी के जिला गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला। दोनों राज्यों की पुलिस केस की जांच-पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रविवार के जसपुर कस्बे के मोहल्ला नत्थासिंह में सोनू ने पत्नी निशु देवी और वर्षीय जयंती देवी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। निशु के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोनू शादी के बाद भी दूसरी महिलाओं के संपर्क में रहता था। वह ससुरालवालों से दहेज की मांग भी करता था। इन कारणों से उसका ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद भी रहता था।

उत्तराखंड पुलिस दो दिन से सोनू को खोज रही थी। सोनू के शव से आधार कार्ड और कुछ अन्य दस्तावेज मिले, इससे उसकी शिनाख्त हो पाई। सोनू के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में सोनू ने लिखा है कि मैं नीशु तुम्हारे पास आ रहा हूं अपनी जान देकर। मै तुमसे बहुत प्यार करता था लेकिन तुम्हें ही मार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top