Uttarakhand News

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू,तीन राज्यों के लिए नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीनेशन दोनों जरूरी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू होने जा रही है। नैनीताल हाईकोर्ट की रोक हटने के बाद सरकार ने यात्रा को लेकर एस ओ पी जारी कर दी है। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से आने वाले यात्रियों द्वारा कोविड-19 की दोनों डोज लगाए जाने के उपरांत भी यात्रा तिथि से अधिकतम 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही दर्शन के लिए ई-पास निर्गत किया जाएगा। इसके अलावा सभी तीर्थ यात्रियों द्वारा कोविड-19 की दोनों डोज लगाने के 15 दिन के उपरांत प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही चार धाम यात्रा की अनुमति प्रदान की जाएगी, यदि यात्री द्वारा कोविड-19 की एक अथवा कोई डोस नहीं लगाई गई हो तो ऐसे में यात्री को 72 घंटे पूर्व की कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी, इसके बाद ही पास निर्गत किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य के भीतर के व्यक्तियों को उत्तराखंड देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकृत करना आवश्यक नहीं है। उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से चार धाम मंदिर की यात्रा के दौरान चार धाम मंदिर में दर्शन के लिए अनिवार्य ई-पास मिल पाएगा। दूसरे राज्यों से चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top