Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के सौरव जोशी का कमाल, Youtube पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स पाने वाले पहले भारतीय व्लॉगर बने

उत्तराखंड के सौरव जोशी ने किया कमाल, Youtube पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स पाने वाले पहले भारतीय व्लॉगर बने
Ad

हल्द्वानी: लीजिए, एक और दिन एक और उपलब्धि। दुनिया भर में यूट्यूब के जरिए देवभूमि की शान बढ़ाने वाले व्लॉगर सौरव जोशी ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। इसे कीर्तिमान के साथ इतिहास रचना भी कहा जा सकता है। दरअसल हल्द्वानी निवासी सौरव जोशी ने यूट्यूब पर एक करोड़ सब्सक्राइबर्स पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय व्लॉगर बन गए हैं। यह मुकाम उन्होंने बतौर व्लॉगर हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सौरव जोशी की जितनी तारीफ की जाए कम है। बागेश्वर जिले के सौरव जोशी इन दिनों यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले लोगों में से एक हैं। सौरव जोशी व्लॉग्स बनाते हैं, जिसमें वह अपनी पूरी दिनचर्या को बड़े ही तरीके से लोगों के सामने पेश करते हैं। हालांकि सौरव जोशी पहले तक एक आर्टिस्ट थे। वह सौरव जोशी आर्ट्स नाम से चैनल चलाते थे।

जी हां, सौरव जोशी पहले यूट्यूब पर अपनी आर्ट को प्रदर्शित करते थे। लेकिन पिछले साल कोरोना काल में उन्होंने व्लॉग बनाना शुरू कर दिया। इसमें वह अपने परिवार से लेकर दिन की सारी गतिविधियों को कैमरे में कैद करके यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। बता दें कि अब सौरव जोशी ने एक करोड़ सब्सक्राइबर्स पूरे कर लिए हैं। गौरतलब है कि सौरव के व्लॉग पहाड़ के लोगों को बहुत भाते हैं।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि सौरव पहाड़ी व्यंजनों से लेकर अपने पहाड़ी गांवों को भी व्लॉग के जरिए दुनियाभर में फेमस करते हैं। वीडियो में सौरव के छोटे भाई पीयूष के अंदाज को भी हर कोई पसंद करता है। सौरव की वीडियो देखने में वाकई ऐसा लगता है जैसे अपने ही घर-परिवार की दिनचर्या सामने दिखाई जा रही है।

गौरतलब है कि सौरव जोशी व्लॉग्स पहला भारतीय व्लॉग चैनल बन गया है, जिसे यूट्यूब पर एक करोड़ लोगों ने सब्सक्राइब कर लिया है। इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। सौरव का जमीन से जुड़ा अंदाज घर घर में पसंद किया जाता है। बड़े बड़े यूट्यूबर भी सौरव के फैन्स हैं। एक करोड़ सब्सक्राइबर्स पूरे होने के बाद सौरव को भुवन बम और कैरिमिनाती जैसे बड़े सेलेब्रिटी से भी वाहवाही मिली है।

सौरव जोशी हाल ही में हल्द्वानी शिफ्ट हो गए हैं। बता दें कि उन्होंने धीरे धीरे म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपने कदम जमाने शुरू कर दिए हैं। सौरव अबतक दो गानों में नजर आ चुके हैं। जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। पहाड़ का लड़का यूट्यूब की दुनिया का बादशाह बनता जा रहा है। लाजमी है कि उत्तराखंड को गर्व तो होगा ही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top