Dehradun News

पिता प्रकाश पंत की राह पर चले सौरव पंत,भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाया जिला उपाध्यक्ष

Ad

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा में एक और नया चेहरा दिखाई देने वाला है। प्रदेश के दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत के पुत्र सौरव पंत भी अब राजनीति में उतरने का फैसला ले लिया हैं। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला उपाध्यक्ष की एक अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है।बता दें कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत के पुत्र सौरभ पंत की राजनीति में आने की आशा काफी पहले से जताई जा रही थी अब आखिरकार भाजपा में युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उनके कंधे पर सौंपी गई है। उनके सभी समर्थकों ने उनको भाजपा में सम्मिलित होने की शुभकामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:मैदानी क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी अब पहाड़ जाएंगे, लिस्ट मांगी गई

यह भी पढ़े:आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू

सौरभ पंत के पिता प्रकाश पंत ने भी अपनी राजनीति की शुरुआत भाजपा जनता युवा मोर्चा से की थी और अब उनके बेटे भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर भाजपा से राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रहे हैं हालांकि राजनीति से दूर रहते हुए भी सौरभ सोशल वर्क करते रहते थे। उन्होंने ने केवल कोविड-19 में जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध कराया बल्कि प्रवासियों को घर भेजने के लिए भी काफी प्रयास किया। सौरभ पंत ने कहा है कि जनता की आशाओ पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी । उनके भाजपा युवा मोर्चा में सम्मिलित होने के बाद से एक बार फिर सियासी दलों में हलचल दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़े:नेपाल के बैतड़ी जिले की सड़क पर बम मिलने से मचा हड़कंप,सीमा पर सुरक्षा बढ़ी

यह भी पढ़े:हेलीकॉप्टर में सवार होकर सैलानी करेंगे औली का दीदार,हिमालय दर्शन के देने होंगे 3 हजार रुपए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top