Sports News

पाकिस्तान को हराने के बाद साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने लिखा… जय श्री हनुमान

Ad

नई दिल्ली: सोर्स: वर्ल्ड कप 2023 में शुक्रवार को साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मैच मुकाबला देखने को मिला। दिल की धड़कनें तेज कर देने वाले मैच में साउथ अफ्रीका (South Africa) ने बाजी मार ली और बाबर आजम (Babar Azam) की टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका की इस जीत में केशव महाराज (Keshav Maharaj) का अहम योगदान रहा। 

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय मूल के खिलाड़ी ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 7 रनों की पारी खेली लेकिन ये इनिंग मैच की नजरिए से काफी महत्वपूर्ण थी। पाकिस्तान को हराने के बाद महाराज ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ऐसा कुछ लिखा जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 

पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में विजयी चौका लगाने के बाद केशव महाराज ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए खुशी जाहिर की है। उनके इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि केशव महाराज भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जो साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हैं।

 साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो बनने के बाद केशव महाराज का बैट एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, भारतीय मूल के साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी अपने बल्ले पर ॐ का टैटू लगाकर खेलते हैं। इसकी वजह से वो पहले भी सुर्खियों में आए थे और फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की थी।केशव महाराज ने पोस्ट में लिखा, ”मुझे ईश्वर पर भरोसा है (भगवान को प्रणाम करते हुए), हमारी टीम के लिए जबरदस्त परिणाम। तबरेज शम्सी और एडन मार्करम का का प्रदर्शन देखकर बहुत अच्छा लगा, जय श्री हनुमान।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top