Nainital-Haldwani News

लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन: मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर भी रुकेगी

Ad

होली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी, लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन शुरू

9 मार्च से 27 अप्रैल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन ने होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 9 मार्च से 27 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से राजकोट के लिए चलेगी, जबकि वापसी में 10 मार्च से 28 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से लालकुआं के लिए संचालित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

रूट और ठहराव

लालकुआं से ट्रेन दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान करेगी और किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, समदड़ी, जालोर, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा होते हुए अगले दिन शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

राजकोट से वापसी

वापसी में ट्रेन रात 10:30 बजे राजकोट से चलेगी और अगले दिन महेसाणा, पाटन, जालोर, समदड़ी, जोधपुर, जयपुर, मथुरा, बरेली होते हुए तीसरे दिन सुबह 4:05 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top