CM Corner

बैसाखी पर सिख प्रतिनिधिमंडल संग CM धामी की खास मुलाकात, हेमकुंड रोपवे और कॉरिडोर पर दिए बड़े संकेत

Ad

Baisakhi | PushkarSinghDhami | SikhDelegation | HemkundSahib | NarendraModi | Uttarakhand | Dehradun | Development : बैसाखी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से सिख समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल में हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा समेत कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

इस दौरान सिख समाज ने केंद्र और राज्य सरकार के फैसलों की सराहना करते हुए हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को ऐतिहासिक बताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि करीब 1700 करोड़ रुपये की इस परियोजना से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और यात्रा आसान व सुरक्षित बनेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व एकता, समृद्धि और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिख समाज ने हमेशा देश निर्माण में अहम योगदान दिया है और उनकी सेवा भावना प्रेरणादायक रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सिख समुदाय के सम्मान में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं…जिनमें “वीर बाल दिवस” और गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देना शामिल है।

उन्होंने कहा कि “तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक” बनाने के संकल्प को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। राज्य में सड़क, रेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को उत्तराखंड के विकास का नया द्वार बताते हुए कहा कि इससे यात्रा समय घटेगा…पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को आस्था और आधुनिकता का संगम बताते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा…साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सिख श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यात्रा मार्ग पर लगातार बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। अंत में उन्होंने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top