Uttarakhand News

उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में 285 विशेष शिक्षकों की भर्ती

Ad

Uttarakhand news: Recruitment of Teachers:  प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले दिव्यांग बच्चों के प्रति धामी सरकार संवेदनशील है। सरकार ने बच्चों की फिक्र से जुड़ी अपनी मंशा को धरातल पर उतारने का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के तहत 285 विशेष शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। वहीं, हर ब्लॉक में तीन शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। बीते दिनों धामी कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट में आए प्रस्ताव के तहत विद्यालयों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत नियुक्ति दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक 3,400 दिव्यांग बच्चे हैं। इनमें से कक्षा 9वीं से 12वीं तक 894 दिव्यांग बच्चे चिह्नित किए गए हैं। विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी आदेश जारी किया गया है। समग्र शिक्षा में आउटसोर्स से 161 शिक्षक रखे जाएंगे। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, विभाग में इसकी प्रक्रिया चल रही है। राज्य में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में आने वाली चुनौतियों को कम करने और बच्चों की शिक्षा का आसान बनाने के लिए विशेष शिक्षकों की तैनाती कारगर साबित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top