Uttar Pradesh

दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, होली के लिए रेलवे चला रहा है विशेष ट्रेन

उत्तराखंड: रेल यात्रियों को सहूलियत, अब ट्रेन पकड़ने के लिए जरूरी नहीं जल्दी स्टेशन पहुंचना
Ad

बरेली: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05064 गोरखपुर-अमृतसर होली विशेष गाड़ी का संचलन 20 मार्च, 2022 दिन रविवार को गोरखपुर से एकल यात्रा हेतु किया जायेगा। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

05064 गोरखपुर-अमृतसर होली विषेष गाड़ी 20 मार्च, 2021 को गोरखपुर से 21.15 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 21.57 बजे, बस्ती से 22.24 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.07 बजे, बाराबंकी से 01.50 बजे, लखनऊ से 03.03 बजे, बरेली से 06.49 बजे, मुरादाबाद से 09.00 बजे, गाजियाबाद से 11.32 बजे, दिल्ली से 12.40 बजे, सोनीपत से 13.50 बजे, पानीपत से 14.27 बजे,अम्बाला कैंट से 16.55 बजे, लुधियाना से 19.05 बजे, जालन्धर सिटी से 21.05 बजे तथा ब्यास से 21.37 बजे छूटकर अमृतसर 23.00 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी में एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान के 09 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top