Nainital-Haldwani News

क्रिकेटरों को किया गया सम्मानित, हल्द्वानी के कमल कन्याल और दीक्षांशु नेगी भी शामिल

क्रिकेट हस्तियों को किया सम्मानित,लिस्ट में हल्द्वानी के कमल कन्याल और दीक्षांशु नेगी भी शामिल
Ad

हल्द्वानी: कुछ दिन पहले क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह के लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने उत्तराखंड के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों, उनके कोच और सीएयू के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान दोनों ही पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में टैलेंट की कमी नहीं है। राज्य के क्रिकेट संघ को आगे बढ़ने में बोर्ड की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

समारोह में उत्साहवर्धन के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। हर बार की तरह लिस्ट में हल्द्वानी के खिलाड़ियों का नाम शामिल था। कमल सिंह कन्याल को बेस्ट बल्लेबाज तो ऑलराडंर दीक्षांशु नेगी को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। कमल कन्याल ने साल 2020-2021 सीजन में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने वनडे में एक शतक भी जड़ा था। वनडे और रणजी ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले वह उत्तराखंड के दूसरे बल्लेबाज बने थे। साल 2019 सीजन में कमल ने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू में भी शतक जड़ा था। विनीत सक्सेना उत्तराखंड के लिए वनडे और रणजी ट्रॉफी में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने साल 2018-2019 सीजन में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था।

इसके अलावा दीक्षांशु नेगी को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। फिलहाल नेगी आईपीएल के लिए दुबई में हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बतौर सहयोगी खिलाड़ी जोड़ा है। विजय हजारे टूर्नामेंट में दीक्षांशु नेगी ने इतिहास रचा था। वनडे में पांच से ज्यादा विकेट लेने वाले वह राज्य के पहले गेंदबाज बनें । मिजोरम के खिलाफ दीक्षांशु ने 5 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए । साल 2019-2020 सीजन में राज्य के लिए डेब्यू करने वाले दीक्षांशु अब तक घरेलू क्रिकेट में 33 विकेट अपने नाम चुके हैं।

इन युवाओं को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने किया सम्मानित

  1. बल्लेबाज, कुनाल चंदेला
  2. बल्लेबाज, कमल सिंह
  3. बल्लेबाज, अंजू तोमर
  4. गेंदबाज, दिक्षांशु नेगी
  5. गेंदबाज, आकाश मधवाल
  6. गेंदबाज, राधा चंद
  7. इमर्जिंग प्लेयर, आरव महाजन
  8. इमर्जिंग प्लेयर, राघवी बिष्ट
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top