Nainital-Haldwani News

एक बार फिर दहाड़ा पारितोष राणा, तन्मय एकेडमी के खिलाफ बनाए ताबड़तोड़ 165* रन

Ad

हल्द्वानी: फतेहपुर स्थित एबीएम स्कूल में चल रहे अंडर-12 रीजू क्रिकेट कप के तीसरे दिन का पहला मैच तन्म्य क्रिकेट एकेडमी और हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से तन्मय के गेंदबाजों को बैकफुट में धकेल दिया। पिछली प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में रहने वाले पारितोष राणा ने एक बार फिर धमाकेदार शतक जड़ दिखाया कि वो बड़ी रेस के घोड़े हैं। पारितोष राणा ने 65 गेंदों मे  नाबाद 165 रन बनाए। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 23 चौके शामिल थे। साल 2018 सीजन में पारितोष के बल्ले से ये दूसरा शतक है। इससे उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 121 रनों की पारी खेल हल्द्वानी क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी। पारितोष के अलावा कान्हा ने  नाबाद 38 रनों की पारी खेली। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट के नुकसान में निर्धारित 20 ओवर में 237 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी तन्मय की टीम पहले ही ओवर से दवाब में दिखी। इस दवाब का फायदा हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने उठाया। तन्मय की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा जितेंद्र ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं तन्मय के 8 बल्लेबाज दिहाई का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में गौरव,पारितोष,कान्हा,हर्षित और प्रिंस ने एक-एक विकेट मिला । तन्मय एकेडमी की पूरी टीम 93 रनों पर सिमट गई। इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी की ये दूसरी जीत है और इसके साथ ही उसने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस जीत के बाद हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी के कोच महेंद्र बिष्ट ने कहा कि पारितोष ने एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी को समझा। उसे पता है कि टीम उसके इर्द-गिर्द घूमती है। पिछले मैच में खराब शॉर्ट खेलने के बाद उसने सुधार किया और शतक बनाया। एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में वो आगे आ रहा है जो शहर और राज्य दोने के लिए अच्छा है। पारितोष शहर का एकलौता बल्लेबाज है जिसने इस सीजन में शतक जड़ा है और ये चीज बताती है कि वो इस स्तर का खिलाड़ी है। कोच महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी अपने इस प्रदर्शन को टूर्नामेंट में जारी रखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top