Uttarakhand News

उत्तराखंड के ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी,दुआ कर रहे हैं फैंस- Video

Ad

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत के फैंस के लिए अच्छी ख़बर है। नए साल से पहले सड़क हादसे में वो घायल हो गए थे। पंत का क्रिकेट से बाहर होना भारतीय फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा क्योंकि साल 2023 विश्व कप के लिए वह भारत के सबसे बड़े एक्स फैक्टर के रूप में देखे जा रहे थे। ऋषभ पंत इन दिनों बेंगलुरु और मैं अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और अब क्रिकेट के मैदान में भी लौट आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सोशल मीडिया पर पंत एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मैदान में बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत मैदान में एंट्री कर रहे है। इसी दौरान वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर उनका जोश हाई करने के लिए हूटिंग करने लगते है। इतना ही नहीं मैदान में पंत चौके जड़ते हुए भी दिखाई दे रहे है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है । क्रिकेट फैन चाहते हैं कि पंत जल्द भारतीय टीम में वापसी करें।

ये वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा है। जो कि सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं क्रिकेटर पंत के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसा करने अपने छोटे से करियर में भारतीय टीम को कई बड़ी सीरीज में जीत दर्ज कराई। साल 2020-2021 में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी शामिल है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में 2-1 से हराकर इतिहास रचा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top