Nainital-Haldwani News

एसआरएस ने शेरवुड को 27 रनों से हराया, विशाल ने झटके 5 विकेट

Ad

हल्द्वानी: एसआरएस क्रिकेट एकेडमी हल्द्वानी ने शेरवुड कॉलेज को नैनीताल में खेले गए प्रैक्टिस मैच में 27 रनों से मात दी। एसआरएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए। एसआरएस की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा दीपक ने 65 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

ADVERTISEMENTS Ad

गेंदबाजी में भी एसआरएस के गेंदबाजों ने शेरवुड के बल्लेबाजों में रनों के लिए तरसा दिया। शेयवुड की पूरी टीम 146 रनों पर ढेर हो गई। एसआरएस की ओर से गेंदबाजी में विशाल ने 20 रन देकर 5 विकेट अपनी झोली में डाले। एसआरएस के कोच हरीश सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह के प्रैक्टिस मैच ही टीम का मनोबल बढ़ाते हैं। इतना वक्त मैदान पर दिया जाता है उतना ही गेम आपको रिटर्न करता है लेकिन अहम ये है कि आप मैदान पर करते किया है। उन्होंने कहा कि छोटे खिलाड़ियों को अपनी ताकत और कमजोरी के बारे में जितनी जल्दी पता चले वो अच्छा है। ऐसा करने से खिलाड़ी बड़े स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top