Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की शुरुआत, सीएम धामी के दौरे का शेड्यूल जारी

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Sports University: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी पहुंचेंगे और गौलापार स्थित उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम समेत विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे डीपीएस स्कूल मैदान, रुद्रपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:00 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 12:10 बजे कार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार के लिए रवाना होकर 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन/शिलान्यास एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 2:00 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2:45 बजे से 3:30 बजे तक व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्यमंत्री 3:30 बजे आईटीडीसी फॉर्च्यून से आनन्द बाग, जिला सहकारी बैंक के निकट के लिए रवाना होंगे, जहां वह निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे आनन्द बाग से साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नंबर-03, मुखानी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी में होगा। वह शाम 4:30 बजे साउथ एन्क्लेव से कार द्वारा एफटीआई हैलीपैड के लिए रवाना होंगे और 4:40 बजे हैलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। दौरे के दौरान खेल, उद्योग एवं स्थानीय स्तर से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top