Sports News

Ranji Trophy: रिंकू सिंह का शतक और आर्यन जुयाल की कप्तानी पारी, उत्तर प्रदेश ने गोवा को हराया

Ad

Uttar Pradesh: Ranji Trophy: Aryan Juyal: Rinku Singh: Goa: रणजी ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने गोवा को 68 रनों से मात दी। मुकाबला की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 202 रन बनाए। यूपी के लिए पहली पारी में रिंकू सिंह ने नाबाद 118 रनों की पारी खेली। इसके अलावा माधव कौशिक ने 45 रनों का योगदान दिया। गोवा के लिए ऑफ ब्रेक गेंदबाज यश कासवंकर ने 5 विकेट झटके।

ADVERTISEMENTS Ad

जवाब में गोवा की टीम पहली बारी में 164 रनों पर ऑल आउट हो गई। उत्तर प्रदेश के लिए जीशान अंसारी ने 5 विकेट झटके। गोवा के लिए शिवेंद्र ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में गेंदबाजों का ही बोलबाला रहा, हालांकि उत्तर प्रदेश की टीम पहली पारी में मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।

दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही और दोनों ही सलामी बल्लेबाज बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान आर्यन जुयाल और करण शर्मा के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई। आर्यन ने 74 रनों की पारी के लिए जिसमें 6 चौके शामिल रहे। इसके बाद रिंकू सिंह ने 24 तो वहीं यश दयाल ने 36 रनों का योगदान दिया। जिसकी बदौलत उत्तर प्रदेश गोवा के सामने एक सम्मानजनक लक्ष्य रखने में कामयाब रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम निर्धारित अंतराल में विकेट होते गई और 167 रनों पर ऑल आउट हो गई। गोवा के लिए सुयश प्रभु देसाई ने 72 रनों की पारी खेली इसके अलावा दर्शन ने 28 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए कार्तिक यादव ने पांच और जीशान अंसारी ने दो जबकि वंश ने तीन विकेट झटके।

रणजी ट्रॉफी 2026—27 सीजन में उत्तर प्रदेश की ये पहली जीत है। इस मुकाबले में टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और इसी तरीके की उम्मीद टीम मैनेजमेंट को आगे के मुकाबले के लिए भी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top