Sports News

12वीं फेल फिल्म के डायरेक्टर के बेटे ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास,4 मैच में 700 से ज्यादा रन

Ad

Cricket: Agni Chopra: History: Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2024 में कई खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन सुर्खियों में है। एक नाम 12वीं फेल फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे का नाम भी है। अग्नि चोपड़ा ने मिजोरम से खेलते हुए कमाल कर दिया है। उन्होंने 4 मुकाबलों में 700 से ज्यादा रन बना डाले हैं। 4 मुकाबलों में उन्होंने 5 शतक जड़े हैं जो 2023-2024 में एक रिकॉर्ड है। पिछले चार मैच में अग्नि ने पहले मैच में 116, 92 दूसरे मैच में 164, 15, तीसरे मैच में 114, 10 और चौथे मैच में 105 और 101 की पारियां खेली हैं। अग्नि चोपड़ा रणजी ट्रॉफी के इतिहास में चार मैच में पांच शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अग्नि चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी के 2024 सीजन में 8 पारियों में 95.88 के औसत और 111.81 के स्ट्राइक रेट से 767 रन बना चुके हैं। वह रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अग्नि की मां प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा बेटे के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। हालांकि अग्नि टीम का प्रदर्शन इस सीजन में मिला झुला रहा है। मिजोरम अभी तक मात्र दो मैच जीते हैं और एक मैच गंवाया है। इस सीजन के प्लेट ग्रुप में हैदराबाद के बाद मिजोरम दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक खेले गए सभी चार मैच जीते हैं। अग्नि रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने से पहले मुंबई के लिए अंडर-19 क्रिकेच खेल चुके हैं। वहां मौका नहीं मिलने के चलते उन्होंने मिजोरम का रुख किया और अब कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top