Sports News

उत्तराखंड की अंजू और पूजा का महिला चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया टीम में चयन

Ad

देहरादून: क्रिकेट के मैदान से उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। इस बार उत्तराखंड को बेटियों ने गौरवान्वित महसूस करवाया है। सीनियर उत्तराखंड क्रिकेट टीम की कप्तान अंजू तोमर और अंडर-19 टीम की कप्तान पूजा राज का चयन सीनियर महिला चैलेंजर ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

टूर्नामेंट विजयवाड़ा में 4 दिसंबर से 9 दिसंबर तक खेला जाएगा। उत्तराखंड की कप्तान अंजू तोमर को इंडिया बी में और पूजा राज को इंडिया टीम में जगह दी गई है। अंजू तोमर ने सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में 5 मुकाबलों में 283 रन बनाए थे। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 124 रन था।

बता दें कि पूजा राज उत्तराखंड अंडर-19 टीम की कप्तान हैं और बीते महीने उनकी अगुवाई में टीम ने वनडे टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। यह पहला टूर्नामेंट था जो उत्तराखंड की किसी भी क्रिकेट टीम ने जीता हो।

अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद पूजा राज का चयन इंडिया सी टीम के लिए हुआ था उन्होंने चैलेंजर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा तीन मुकाबलों में 11 विकेट झटके जिसका इनाम उन्हें अब मिला है। अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में पूजा ने 4 मुकाबलों में 10 विकेट अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top