Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का रणजी ट्रॉफी में शतक, कप्तानी पारी ने टीम को दिलाई बढ़त

Ad

Ranji Trophy : Uttar Pradesh: Captain: Aryan Juyal: रणजी ट्रॉफी सीजन का आगाज हो गया है और सभी की नजर घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट पर है। हल्द्वानी के निवासी कई युवा विभिन्न टीमों का हिस्सा है। उत्तर प्रदेश के लिए कप्तानी कर रहे आर्यन जुयाल ने पहले मुकाबले को यादगार बना दिया है उन्होंने केरल के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। रणजी ट्रॉफी में आर्यन के करियर का यह दूसरा शतक है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबला पर गौर करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 302 रन बनाए जवाब में केरल की टीम 243 रन ही बना सकी इसके बाद यूपी ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं और उसके पास 278 रनों की लीड हो गई है।

तीसरे दिन के खत्म होने तक का स्कोर कार्ड

दूसरी बड़ी में यूपी के लिए कप्तान आर्यन जुयाल ने नाबाद 115 रनों की पारी खेली। आर्यv ने 186 गेंद का सामना किया और 7 चौके और 4 छक्के भी जड़े। दूसरी और प्रियम गर्ग नाबाद 49 रनों पर खेल रहे हैं। विजय हजारे में शानदार लय में दिखे आर्यन ने रणजी ट्रॉफी में भी गजब का आगाज किया है। उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि वह इस तरीके के प्रदर्शन को आगे भी जारी रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top