Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल ने रणजी ट्रॉफी में खेली 201 रनों की पारी

Aryan Juyal Haldwani: Double Century: Uttar Pradesh Cricket Team: हल्द्वानी के रहने वाले और उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने असम के खिलाफ दोहरा शतक जड़ है। आर्यन जुयाल ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में 201 रनों की पारी खेली। आर्यन के करियर ये तीसरा शतक और पहला दोहरा शतक रहा। आर्यन जुयाल ने 278 गेंदों में 201 रन बनाए। उनके बल्ले से 21 चौके और एक छक्का शामिल रहा। 2023-2024 सीजन में आर्यन का ये दूसरा शतक था। उन्होंने और करण शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 298 रनों की साझेदारी की। आर्यन और करण की पारी ने उत्तर प्रदेश को विशाल स्कोर तरफ ले जाने में अहम योगदान दिया।

उत्तर प्रदेश के लिए आर्यन जुयाल ने 2018 में डेब्यू ( विजय हजारे ) किया था। इसके बाद 2019 में उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए चुना गया, जहां उन्होंने दूसरे मैच में मजबूत कर्नाटक के खिलाफ शतक जड़ा था। हालांकि इसके बाद चोट के चलते आर्यन कई बार बाहर जरूर हुए लेकिन उन्हें जब भी मौका मिला, उन्होंने उसे भुनाया। साल 2022-2023 सीजन में आर्यन ने विजय हजारे में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 159 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद आर्यन को इंग्लैंड को प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का भी मौका मिला, जहां उन्होंने लगातार 4 शतक जड़े थे। आर्यन अच्छी लय में थे और देवधर ट्रॉफी के लिए भारत लौटे थे लेकिन वो चोटिल हो गए। 2023-2024 में चोट से उभरकर उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाया है। टी-20 और विजय हजारे के बाद आर्यन का बल्ला रणजी ट्रॉफी में भी खूब चल रहा है।

बता दें कि हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल साल 2014 से यूपीसीए के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। वह साल 2018 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके अलावा आर्यन अंडर-19 भारतीय टीम के लिए वनडे में कप्तानी भी कर चुके हैं। वही साल 2019 में उन्हें भारतीय अंडर-23 टीम में भी जगह मिली थी।

To Top