Sports News

अश्विन के नाम खास रिकॉर्ड, पिता-पुत्र को आउट करने वाले पहले भारतीय बनें

Ad

हल्द्वानी: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ शुरू हो गए हैं। मैच शुरू होने के साथ ही खास कनेक्शन का दौर शुरू हो गया। इन्हें रिकॉर्ड कहना गलत होगा लेकिन ऐसे वाक्या हैं, जो क्रिकेट डायरी कभी नहीं भूल सकती है। डोमिनिका टेस्ट मैच विराट कोहली, रोहिस शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के लिए खास रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

चार भारतीयों के नाम खास रिकॉर्ड

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए जिन्होंने पिता के बाद बेटे के साथ टेस्ट मैच खेला, जी हां… पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के लिए तेजनारायण चंद्रपॉल सलामी बल्लेबाजी करने उतरें थे। आपकों बता दें कि तेजनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी व महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे हैं। तीनों खिलाडी टेस्ट में शिवनारायन चंद्रपॉल के खिलाफ खेल चुके हैं। 2013 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुई सीरीज में ऐसा हुआ था। विराट कोहली तो 2011 में भी चंद्रपाल के खिलाफ खेले थे।

इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने शॉर्न मार्श और उनके पिता साल 1992 में सचिन ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ज्योफ मार्श के खिलाफ खेला था। इसके बाद साल 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सचिन ने ज्योफ मार्श के बेटे शॉन मार्श के खिलाफ भी खेले थे।

अश्विन ने किया कमाल

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले सत्र में रविचंद्रन अश्विन शानदार लय में दिखे। उन्होंने लंच से पहले अश्विन ने वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट और तेजनारायण को आउट किया। तेजनारायण चंद्रपॉल से पहले अश्विन उनके पिता के खिलाफ भी खेले थे और उन्हें 2011 और 2013 में आठ पारियों में चार बार पवेलियन भेजा था। अश्विन ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वीसम अकरम, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और दक्षिण अफ्रीका के सिमोन हार्मर ऐसा कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top