Sports News

उत्तराखंड के आयुष बडोनी की पारी ने बदल दिया IPL का इतिहास,17 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ था

Ad

Ayush Badoni: Cricket: IPL: History: Uttarakhand: इंडियन प्रीमियर लीग और उत्तराखंड का एक खास कनेक्शन है। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले खिलाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी लीग में कुछ ऐसा काम कर जाते हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता है। 2009 में मनीष पांडे द्वारा लगाया गया पहला शतक हो या फिर नॉकआउट में आकाश मधवाल द्वारा पांच विकेट लेने का कारनामा। मनीष पांडे बतौर भारतीय पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने T20 में शतक जमाया है। जबकि आकाश मधवाल नॉकआउट में पांच विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने यह कारनामा आईपीएल के 16 एडिशन में किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में एक नया नाम आयुष बडोनी का भी जुड़ गया है, जिन्होंने लखनऊ सुपर जॉइंट्स के लिए खेलते हुए आठवें विकेट के लिए रिकार्ड साझेदारी का डाली। आयुष बडोनी और अरशद खान के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठवीं विकेट के लिए 45 गेंद में 73 रनों की साझेदारी हुई थी। आईपीएल के इतिहास में आठवें विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। एक समय पर लखनऊ की टीम 13 ओवर में 94 रन की स्कोर पर 7 विकेट खो चुकी थी। बडोनी ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया और अरशद के साथ मिलकर ऐतिहासिक साझेदारी कर डाली। आयुष आईपीएल के इतिहास में कुछ खास करने वाले खिलाड़ियों में शामिल होंगे इस वजह से उन्हें उत्तराखंड से बधाई मिल रही है।

देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्वीली के सिलोड़ गांव निवासी विवेक बडोनी के पुत्र आयुष बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उससे पहले वह भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। वहां के प्रदर्शन के बदलते ही आयुष बडोनी को दिल्ली ने अपनी सीनियर टीम में भी शामिल किया और उन्होंने वहां भी किसी को निराश नहीं किया। आईपीएल में लखनऊ टीम आयुष पर काफी भरोसा करती है इसी के चलते उन्हें लगातार मौके भी दिए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top