Sports News

उत्तराखंड के आयुष बडोनी IPL के बाद BCCI ट्रॉफी में कर रहे हैं कमाल,देहरादून में दिखाया ट्रेलर

Ad

Ayush Badoni: Cricketer: Uttarakhand: एक तरफ भारत में क्रिकेट विश्वकप पर पूरी दुनिया की नजर है तो वहीं घरेलू क्रिकेट को लेकर भी भारतीय फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। इस बार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें कई बड़े सितारे शिरकत कर रहे हैं, हालांकि उत्तराखंड क्रिकेट टीम का कोई भी मुकाबला अपने घरेलू मैदान में नहीं है लेकिन उत्तराखंड के फैंस को युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने खुश कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुष बडोनी मूल रूप से टिहरी के रहने वाले हैं और दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 21 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेली जिसमें दो छक्के और चार चौके शामिल रहे। वहीं इससे पहले आयुष ने मध्य प्रदेश के खिलाफ भी शानदार 44 रनों की पारी खेली थी और दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

आयुष बडोनी आईपीएल में कई शानदार पारियां खेल चुके हैं और उन्हें उनके टीम मेंबर्स युवा एबी डीविलियर्स कहते हैं क्योंकि वो मैदान के चारों दिशाओं में शॉर्ट खेल सकते हैं। लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में खेलने वाले आयुष बडोनी साल 2018 में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए श्रीलंका दौरा किया था और पहले टेस्ट मैच में ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया था। इसके बाद आयुष कद बढ़ता रहा और जूनियर लेवल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीनियर दिल्ली टीम में भी जगह मिल गई। अब वो आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जिसने बताया है कि आयुष प्रतिभा के धनी हैं और बड़े स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल के अलावा मैटर गौतम गंभीर भी कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top