Pithoragarh News

टीम इंडिया के लिए चमका पिथौरागढ़ का बॉबी, हैट्रिक जमाकर एशिया कप में भारत को फाइनल में पहुंचाया

Ad

नई दिल्ली: ओमान में चल रहे जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले बॉबी धामी ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉबी ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ हैट्रिक जमाई। उन्होंने भारत के लिए 31 मिनट,39 मिनट और 55 मिनट में गोल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए बॉबी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। बता दें कि ओमान में जूनियर वर्ग पुरुष एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है जिसमें पिथौरागढ़ के रहने वाले बॉबी धामी (boby dhami vice captain hockey team) को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है।  अब तक बॉबी ने अपनी जिम्मदारी को बखूबी तरीके से निभाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबले पर नजर

ओमान के सलालाह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप हॉकी 2023 के सेमी-फ़ाइनल मुक़ाबले में दक्षिण कोरिया को 9-1 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। भारत की ओर से सुनित लाकड़ा (13’) अरिजीत सिंह हुंदल (19’) बॉबी सिंह धामी (31’,39’,55’), अंगद बीर सिंह (34’), उत्तम सिंह (38’), विष्णुकांत सिंह (51’) और शारदानंद तिवारी (57’) ने गोल दागे।

इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में थाईलैंड पर 17-0 से बड़ी जीत दर्ज करके सेमी-फ़ाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। साथ ही भारतीय टीम ने FIH जूनियर हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए भी क्वालीफ़ाई किया। भारत ने टूर्नामेंट में इससे पहले चीनी ताइपे के खिलाफ अपना पहला मैच 18-0 से जीता और इसके बाद जापान पर 3-1 से जीत दर्ज की। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों पाकिस्तान के खिलाफ, भारत ने रोमांचक 1-1 से ड्रॉ अर्जित किया और फिर पूल ए में थाईलैंड को 17-0 से हराकर शीर्ष पर पहुंचा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top