Sports News

मुंबई इंडियंस का पूर्व खिलाड़ी CSK में शामिल, क्या बदल जाएगी किस्मत !

Ad

CSK:Dewald Brevis: IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा दक्षिण अफ्रीकी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को आईपीएल 2025 के बाकी सत्र के लिए साइन किया है। क्रिकबज़ को जानकारी मिली है कि ब्रेविस को तेज गेंदबाज़ गुरजपनीत सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। चेन्नई ने ब्रेविस को इसलिए साइन किया क्योंकि उनकी टीम में एक विदेशी खिलाड़ी की जगह अभी भी खाली थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने दुनिया के सबसे होनहार युवा क्रिकेटरों में से एक को टीम में शामिल किया है। भले ही ब्रेविस ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ कुछ ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हों, लेकिन कुछ साल पहले ही वे चर्चा में आ गए थे और उनकी तुलना महान एबी डिविलियर्स से की जाने लगी थी। ब्रेविस पहले ही मुंबई इंडियंस के लिए 10 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और फिलहाल वह MLC और SA20 में भी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top