Sports News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की घर वापसी, मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए दोबारा खेलेंगे

नई दिल्ली: इंग्लैंड में भारतीय टीम क्रिकेट खेल रही है। लीड्स टेस्ट में भारत ने तीसरे दिन अच्छा खेला है। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दो विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अभी भी इंग्लैंड से 139 रन पीछे हैं। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड से एक और बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर फुटबॉल के मैदान से आई है।

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलेंगे। यूनाइटेड की युवेंट्स के साथ रोनाल्डो के ट्रांसफर के लिए हुई डील कर ली है। दोनों क्लब के बीच डील 25 मिलियन यूरो (करीब 216 करोड़ रुपए) में हुई है। बता दें कि रोनाल्डो इसे पहले 2003 से 2009 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल चुके हैं। इस क्लब से उन्हें काफी नाम दिया है। इसके बाद वह रियाल मेड्रिड में चले गए थे। रोनाल्डो के वजह से मैनचेस्टर यूनाइटेड को करोड़ो फैंस पसंद करते हैं।

इतिहास पर नजर डाले तो मैनचेस्टर यूनाइडेट के लिए रोनाल्डो ने 292 मैच में 118 गोल दागे। 2009 में रोनाल्डो रियल मैड्रिड से जुड़ गए थे। स्पैनिश क्लब के लिए उन्होंने 438 मैच खेले और 450 गोल किए। उन्होंने क्लब क्रिकेट की शुरुआत स्पोर्टिंग सीपी से की थी। इस क्लब के लिए रोनाल्डो ने 31 मैच में 5 गोल दागे। 2018 में रोनाल्डो स्पेन छोड़कर इटली पहुंच गए। युवेंटस के लिए खेलते हुए उन्होंने 133 मैच में 101 गोल दागे हैं।

To Top