Bageshwar News

बागेश्वर एक्सप्रेस ने उत्तराखंड को दिलाई शानदार जीत, हिमाचल के खिलाफ दीपक ने झटके 9 विकेट

Ad

Deepak Dhapola: Uttarakhand News: Cricket: Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी सीजन 2023-24 में उत्तराखंड में पहली जीत हासिल कर ली है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड में मेजबान हिमाचल को 88 रनों से हराया। उत्तराखंड के लिए दीपक धपोला ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे मैच में 9 विकेट हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबला पर गौर करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने पहली पारी में 238 रन बनाएं। जवाब में हिमाचल ने 271 रन बनाए। इसके बाद उत्तराखंड टीम ने दूसरी पारी में केवल 227 बनाएं और हिमाचल प्रदेश को 195 रन का लक्ष्य दिया।

जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम 106 रानी बन सकी और मुकाबला 88 रनों से उत्तराखंड के पक्ष में रहा। उत्तराखंड के लिए तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने शानदार गेंदबाजी की। पहली पारी में दीपक ने चार विकेट झटके थे तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 12 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। बागेश्वर के रहने वाले दीपक धपोला उत्तराखंड के लिए कई बार शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके नाम बतौर उत्तराखंड क्रिकेटर कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बल्लेबाजी में आदित्य तरे लय में दिखे। पहली पारी में उन्होंने शतक जड़ा तो वही दूसरी पारी में महत्वपूर्ण 79 रन बनाए। इसके अलावा कुछ बल्लेबाजों को स्टार्ट मिला लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। अगर उत्तराखंड को रणजी ट्रॉफी में छाप छोड़नी है तो सभी विभागों में अपने खेल के स्तर को उठाना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top