Sports News

पिथौरागढ़ की दीपिका चंद ने खेली दमदार पारी, उत्तराखंड महिला टीम को मिली शानदार जीत

Ad

Womens Under 19 T20 Trophy : उत्तराखंड की बेटियों ने किया कमाल। वूमेन्स अंडर 19 टी20 ट्रॉफी के टूर्नामेंट में उत्तराखंड की अंडर 19 की सभी खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड की अंडर-19 की टीम ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की अंडर-19 वोमेन्स टीम ने जम्मू कश्मीर की टीम को बहुत ही आसानी से हरा दिया। आपको बता दे कि ये मुकाबला लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में खेला गया था। उत्तराखंड की कप्तान कनक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तराखंड टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने कप्तान का फैसला सही साबित कर दिया। उत्तराखंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए जम्मू कश्मीर की पूरी टीम को निर्धारित 20 ओवर में 81 रनों पर रोक दिया। उत्तराखंड की तरफ से जैसल , वैशाली और साक्षी ने दो-दो विकेट लिए।

गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद अब बारी उत्तराखंड के बल्लेबाजों की थी। उत्तराखंड की सलामी जोड़ी दीपिका और तनिषा ने उत्तराखंड को शानदार शुरुआत दी और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने एक बात साफ कर दी थी कि उत्तराखंड बहुत आसानी से मुकाबला जीत जाएगा। उत्तराखंड ने 18 ओवर खत्म होने से पहले ही लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया । उत्तराखंड की तरफ से दीपिका ने 31 तो वहीं तनीषा ने 28 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए जरूरी था कि टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया जाए और ऐसा ही टीम ने किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top