Sports News

Low स्कोरिंग मैच में चमके रामनगर के अनुज रावत, दिल्ली ने आंध्रा को हराया

Ad

हल्द्वानी: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज हो गया है। सभी की नजर इस टूर्नामेंट पर है। आईपीएल के लिहाज से इस टी-20 टूर्नामेंट को काफी अहम माना जाता है। युवा खिलाड़ी यहां पर शानदार प्रदर्शन कर, आईपीएल के लिए अपना टिकट बुक करा सकता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ने कई खिलाड़ियों को मंच दिया है। इस लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। पंत ने साल 2018 में मात्र 32 गेंदों में शतक जड़ दिया था। उसके बाद से इस बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उत्तराखंड के कई युवा इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो दूसरे राज्यों की टीम से खेलते हैं। नैनीताल जिले के रामनगर निवासी अनुज रावत भी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वो आईपीएल-13 में राजस्थान टीम के सदस्य रहे थे। दिल्ली ने बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग मुकाबले आंध्र प्रदेश को 6 विकेट से हराया। लॉ स्कोरिंग मुकाबले में अनुज रावत ने दिल्ली के लिे सबसे ज्यादा 33 रनों का योगदान दिया। आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को 125 रनों का लक्ष्य दिया था।

दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. आंध्र की टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट सिर्फ 15 रन के स्कोर पर गंवा दिए, जिसमें कप्तान अंबाती रायुडू (1) का विकेट भी शामिल था। इसके बाद दिल्ली के गेंदबाज उसे निरंतर अंतराल पर झटके देते रहे और वह निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 124 रन ही बना पाया। आसान से लक्ष्य को दिल्ली ने 17 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 10 रनों पर ही उसने अपने 2 विकेट खो दिए थे। कप्तान शिखर धवन (5), हितेन दलाल (4) जल्दी आउट हो गए. इसके बाद दिल्ली ने नीतीश राणा (27) और अनुज रावत (33) के विकेट खोए। हिम्मत सिंह ने नाबाद 32 और ललित यादव ने नाबाद 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अब दिल्ली का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को केरल के खिलाफ इसी मैदान पर होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top