Sports News

महेंद्र सिंह धोनी बने टीम इंडिया के MENTOR, टी-20 विश्वकप के लिए टीम का ऐलान हुआ

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर टी-20 विश्वकप को लेकर आ रही है। टी-20 विश्वकप में भारत के 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके अलावा स्टेंडबाय खिलाड़ियों को भी टीम में रखा गया है। सबसे अहम महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटर बनाया गया है। भारतीय टीम की सूची कुछ इस प्रकार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी। रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर। ये पहला मौका है जब भारतीय टीम की कप्तानी टी-20 विश्वकप में महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे। लेकिन बोर्ड ने टीम में धोनी को बतौर मेंटर शामिल किया है। धोनी का अनुभव भारतीय टीम के लिए फायदेमंद होगा।

धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक बार टी-20 विश्वकप को अपने नाम किया है। साल 2007 में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। इसके बाद भारत ने साल 2014 में फाइनल भी खेला था। इससे पहले साल 2016 में खेले गए टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। धोनी की वापसी ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। टीम इंडिया टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान से भी भिड़ेगी। बता दें कि टी-20 विश्वकप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच यूएई व ओमान में खेला जाएगा। वहीं आईसीसी ने 10 सितंबर तक सभी बोर्ड को टीम घोषित करने के निर्देश दिए थे। टीम में जो अतिरिक्त खिलाड़ी जोड़े गए हैं उनका खर्चा बीसीसीआई उठाएगा। इससे पहले ICC ने पिछले महीने साफ किया था कि टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों और आठ सपोर्ट स्टॉफ का दल लाया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top