Nainital-Haldwani News

इंग्लैंड में छाए उत्तराखंड के नेगी जी, 9 ओवर में 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई बड़ी जीत

Ad

Cricketer Dikshanshu Negi: इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेटर खेल रहे उत्तराखंड टीम के सदस्य दीक्षांशु नेगी गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर रहे हैं। एक बार फिर दीक्षांशु नेगी ने इंग्लैंड में कमाल की गेंदबाजी की है। DEVON CRICKET LEAGUE में हल्द्वानी निवासी दीक्षांशु नेगी ने PLYMPTON क्रिकेट क्लब के खिलाफ 9 ओवर में 23 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन की तारीफ इंग्लैंड मीडिया भी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Sandford Cricket CLUB के लिए साल 2023-24 सीजन में डेब्यू करने वाले दीक्षांशु नेगी  ने कई मुकाबलों में अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है। PLYMPTON क्रिकेट क्लब के खिलाफ Sandford Cricket CLUB की टीम केवल 123 रन ही बना सकी थी। जवाब में दीक्षांशु नेगी के दमदार प्रदर्शन के बल पर Sandford Cricket CLUB ने विरोधी टीम को 94 रनों पर ऑल आउट कर दिया और 29 रन से मुकाबला जीता। दीक्षांशु ने 7 विकेट अपने नाम किए।

वैसे ये साल नेगी के लिए अच्छा रहा है। इंग्लैंड में पहली बार खेल रहे दीक्षांशु नेगी लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी है। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दीक्षांशु नेगी उत्तराखंड के लिए भी कई वर्षों से शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने उत्तराखंड के लिए 2019 में डेब्यू किया था। विजय हजारे और रणजी ट्रॉफी में दीक्षांशु नेगी उत्तराखंड के लिए कई शानदार पारियां खेल चुके हैं।

इंग्लैंड में दीक्षांशु नेगी का शानदार प्रदर्शन उन्हें आगामी सीजन के लिए तैयार कर रहा है। वो मैदान में एक अच्छे अनुभव के साथ उतरेंगे और उम्मीद है कि इंग्लैंड जैसे प्रदर्शन को वो भारत में भी दोहराएंगे ताकि उत्तराखंड टीम घरेलू क्रिकेट में नए मुकाम हासिल करें। इसके अलावा दीक्षांशु टी-20 के शानदार खिलाड़ी है, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से उन्हें आईपीएल का टिकट भी मिल सकता है। वो एक बार मुंबई इंडियंस के साथ बतौर सपोर्ट खिलाड़ी भी जुड़े थे। इसके अलावा नेगी उत्तराखंड टीम को उपकप्तान भी रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top