Sports News

हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी ने रचा इतिहास,उत्तराखंड के लिए वनडे में 6 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनें

Ad

हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी ने रचा इतिहास,उत्तराखंड के लिए वनडे में 6 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनें

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर हल्द्वानी के बेटे ने राज्य का नाम रोशन किया है। शहर के दीक्षांशु नेगी उत्तराखंड क्रिकेट टीम के अभिन्न सदस्य हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान देते हैं। साल 2019 सत्र में वह राज्य के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनें थे। अब उन्होंने गेंदबाजी में कमाल किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में दीक्षांशु नेगी ने इतिहास रच दिया है। वनडे में पांच से ज्यादा विकेट लेने वाले वह राज्य के पहले गेंदबाज बनें हैं। मिजोरम के खिलाफ दीक्षांशु ने 5 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए ।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं बतौर स्पिनर वह पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने वनडे में उत्तराखंड के लिए पांच विकेट हासिल किए हैं। उत्तराखंड के वनडे में सबसे पहले पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड सन्नी राणा के नाम पर दर्ज हैं। उन्होंने साल 2019 में सिक्किम के खिलाफ 5 विकेट लेकर 26 रन दिए थे। राज्य के विजय हजारे में यह बेस्ट रिकॉर्ड है जिसे दीक्षांशु नेगी ने शनिवार को तोड़ दिया । दीक्षांशु नेगी की शानदार गेंदबाजी के बदौलत उत्तराखंड ने मिजोरम को 8 विकेट से हरा दिया है। टूर्नामेंट में उत्तराखंड की चौथी जीत है और उसके नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिजोरम की टीम 38.3 ओवर में केवल 117 रन बना सकी। तरुवर कोहली 62 और पवन केबी ने 28 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में दीक्षांशु नेगी के 6 विकेट के अलावा आकाश मधवाल, सन्नी राणा, इकबाल अब्दुल्ला और समथ फल्लाह को 1-1 विकेट हासिल हुआ। उत्तराखंड ने 10.5 ओवर में 2 विकेट के लक्ष्य को हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। बल्लेबाजी में उत्तराखंड कमल कन्याल 40*, जयबिष्टा 1, कप्तान कुनाल चंदेला 30 गेंदों में 58 और दीक्षांशु नेगी 15* रनों का योगदान दिया। इस सीजन में उत्तराखंड ने अभी तक सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top